top of page

खलीलाबाद शहर की जमीनी हकीकत देखने निकले डीएम, टूटी सड़क और गंदगी देख जताई नाराज़गी

  • Writer: Sadre Alam khan
    Sadre Alam khan
  • Jun 13
  • 1 min read

ree

संतकबीरनगर | 13 जून 2025

जनता दर्शन में मिली शिकायत पर तुरंत एक्शन लेते हुए जिलाधिकारी आलोक कुमार ने शुक्रवार को खलीलाबाद नगर क्षेत्र के विधियानी मार्ग और रेलवे स्टेशन के पास रैन बसेरा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम को सड़क की जर्जर हालत और रैन बसेरा की बदहाल व्यवस्था देख कर गहरी नाराज़गी जतानी पड़ी।


जनता दर्शन में विधियानी मार्ग की क्षतिग्रस्त सड़क को लेकर आई शिकायत पर डीएम ने नगर पालिका परिषद खलीलाबाद के अधिशासी अधिकारी (ईओ) अवधेश भारती के साथ मौके का मुआयना किया। निरीक्षण के बाद जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जल्द से जल्द कार्य योजना बनाकर सड़क का निर्माण गुणवत्तापूर्वक कराया जाए।


ईओ अवधेश भारती ने जानकारी दी कि इस सड़क के निर्माण के लिए सदर विधायक अंकुर राज तिवारी की पहल पर नगर विकास विभाग को लगभग 398.31 लाख रुपये की धनराशि की मांग भेजी गई है। यह सड़क विधियानी मोड़ से लेकर सीओ कार्यालय तक 1.750 किलोमीटर लंबी होगी।


इस दौरान डीएम आलोक कुमार ने खलीलाबाद रेलवे स्टेशन के पास बने रैन बसेरा का भी निरीक्षण किया। यहां की स्थिति देख कर वे बेहद खफा नजर आए। निरीक्षण के दौरान एक संविदा कर्मचारी तो मिला, लेकिन वह कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दे सका। रैन बसेरा में गंदगी, टूटा फर्श, बिखरे बिस्तर और गंदे शौचालय ने अव्यवस्था की पोल खोल दी।


डीएम ने इस लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को तलब करने के निर्देश दिए और साफ-सफाई सहित सभी बुनियादी सुविधाओं को तत्काल सुधारने के निर्देश दिए 

 
 
 

Comments

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating
bottom of page