top of page

6 करोड़ का घोटाला! डीएम ने लिया संज्ञान, एक बार फिर जांच के घेरे में हैसर ब्लॉक।

  • Writer: Sadre Alam khan
    Sadre Alam khan
  • Sep 2
  • 2 min read

ree

संतकबीरनगर।

हैसर ब्लॉक एक बार फिर सुर्खियों में है। 68 ग्राम पंचायतों के खाते से 6 करोड़ रुपए से अधिक की धनराशि एक ही फर्म को ट्रांसफर किए जाने का बड़ा मामला सामने आया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी आलोक कुमार ने तत्काल जांच के आदेश दिए हैं।


डीएम ने इस पूरे प्रकरण की जांच डीआरडीए के परियोजना निदेशक और डीसी एनआरएलएम प्रवीण शुक्ला को सौंपते हुए एक सप्ताह के भीतर संयुक्त जांच रिपोर्ट मांगी है। आदेश मिलते ही पंचायती राज विभाग और हैसर ब्लॉक की ग्राम पंचायतों में हड़कंप मच गया है।


पुराना खेल, नया घोटाला!


यह पहला मामला नहीं है जब हैसर ब्लॉक पर भ्रष्टाचार के बादल छाए हों। 2021 के चुनाव से ठीक पहले भी तत्कालीन एडीओ पंचायत पर करोड़ों की हेराफेरी कर चहेती ग्राम पंचायतों को मनमाने भुगतान कराने का आरोप लगा था। उस समय मामला दबा दिया गया और आज तक किसी दोषी पर कार्रवाई नहीं हुई।


9 ब्लॉकों में भी हुए थे खेल


सूत्र बताते हैं कि जिले के अन्य 9 ब्लॉकों में भी 2021 से पहले ग्राम पंचायतों की धनराशि का इसी तरह बंटवारा किया गया था। कई जांच बैठी, रिपोर्टें आईं, लेकिन दोषियों पर कार्रवाई जीरो रही

ree

डीएम का सख्त रुख


जिलाधिकारी आलोक कुमार ने स्पष्ट कहा है कि –


“पूरे प्रकरण की जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।”


सवाल अब भी बरकरार…


• क्या वाकई जांच ईमानदारी से होगी?


• क्या 6 करोड़ की असल सच्चाई सामने आएगी?


• या फिर पहले की तरह यह मामला भी फाइलों में दबकर रह जाएगा?


हकीकत क्या है, ये आने वाले वक्त में सामने आएगी। लेकिन फिलहाल हैसर ब्लॉक का 6 करोड़ का घोटाला जिले की राजनीति और अफसरशाही दोनों को कठघरे में खड़ा कर रहा है।

 
 
 

Comments

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating
bottom of page