top of page

अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में सपा का हंगामा, संतकबीरनगर में प्रदर्शन तेज

  • Writer: Sadre Alam khan
    Sadre Alam khan
  • Aug 12
  • 1 min read

ree

संतकबीरनगर। दिल्ली में SIR के विरोध में चल रहे विपक्षी दलों के प्रदर्शन के दौरान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के खिलाफ जिले में विरोध तेज हो गया है। जिला अध्यक्ष अब्दुल कलाम के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया और केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाज़ी की।


सपा कार्यकर्ताओं ने जिला अधिकारी कार्यालय के सामने चुनाव आयोग पर पक्षपात के आरोप लगाते हुए "मुर्दाबाद" के नारे लगाए। उन्होंने अखिलेश यादव की तत्काल रिहाई की मांग की और चेतावनी दी कि भविष्य में यदि उनके नेता को दोबारा गिरफ्तार किया गया तो केंद्र और राज्य सरकार की "ईंट से ईंट बजा देंगे"।


प्रदर्शन के दौरान माहौल गर्म रहा और पुलिस प्रशासन को सुरक्षा व्यवस्था बढ़ानी पड़ी। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष के डी यादव ने कहा, "अखिलेश यादव की गिरफ्तारी लोकतंत्र पर हमला है। सरकार विपक्ष की आवाज़ दबाने की कोशिश कर रही है, जिसे सपा कार्यकर्ता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे।"



 
 
 

Comments

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating
bottom of page