top of page

खलीलाबाद पुलिस ने दो अलग-अलग चोरी की घटनाओं का किया खुलासा, दो अभियुक्त गिरफ्तार, जेवरात व नकदी बरामद

  • Writer: Sadre Alam khan
    Sadre Alam khan
  • Jun 17
  • 2 min read

ree

#संतकबीरनगर, 17 जून 2025।

थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दो अलग-अलग चोरी की घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्तों के पास से चोरी की एक साइकिल, जेवरात व नकदी समेत कुल 20,600 रुपये बरामद हुए हैं।


पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद अजय सिंह के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में खलीलाबाद पुलिस टीम ने यह गिरफ्तारी मेंहदावल बाईपास के बरई टोला मार्ग से की।


गिरफ्तार अभियुक्त:


1. लक्ष्मण चौरसिया, पुत्र रामकृपाल, निवासी बरई टोला, हाल पता मोहीद्दीनपुर सर्विस लेन, थाना कोतवाली खलीलाबाद।


2. सुधीर चौरसिया, पुत्र स्व. रामचरन, निवासी बरई टोला, थाना कोतवाली खलीलाबाद।


बरामद सामग्री में शामिल हैं:


एक चोरी की साइकिल


एक जोड़ी पायल (सफेद धातु)


एक अंगूठी (पीली धातु)


एक कड़ा (सफेद धातु)


नकद ₹20,600


सुलझाए गए मामले:


1. मामला-1:

दिनांक 02/03 जून 2025 को मोहीद्दीनपुर डीघा निवासी शक्ति श्रीवास्तव उर्फ बाबुल के घर में छत के रास्ते घुसकर चोरी की गई थी। FIR संख्या 484/2025, धारा 305(A)/331(5) बीएनएस दर्ज थी।


2. मामला-2:

06/07 अप्रैल 2025 की रात संजय सिंह, निवासी किडहिरीया के घर में चोरी हुई थी। आरोपी छत से घुसकर जेवर व नकदी ले गए थे। इस संबंध में FIR संख्या 286/2025, धारा 305(A)/331(4) बीएनएस दर्ज थी।


पूछताछ में खुलासा:


गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों ने जुर्म स्वीकार किया है। उन्होंने बताया कि वे नशे की लत व निजी खर्चों के चलते चोरी करते थे। दोनों ने माना कि वे घटनाओं के बाद बचे हुए पैसों व जेवर को बेचने की फिराक में थे, तभी पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। बरामद साइकिल के बारे में उन्होंने बताया कि वह करीब एक महीने पहले बरदहिया बाजार से चुराई गई थी।


पुलिस टीम में शामिल रहे:


उपनिरीक्षक अशोक कुमार दुबे, उपनिरीक्षक अमरनाथ यादव, हेड कांस्टेबल नरेश गुप्ता, कांस्टेबल उमेश कुमार, घनश्याम त्रिपाठी और राजन यादव।


कोतवाली पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगों में भरोसा बढ़ा है। वहीं, पुलिस अधीक्षक ने टीम को इस सफलता के लिए सराहना दी है।

 
 
 

Comments

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating
bottom of page