top of page

ग्राम मिश्रौलिया में भीषण आगजनी, सदर विधायक ने पीड़ित परिवार को दी मदद

  • Writer: Sadre Alam khan
    Sadre Alam khan
  • Sep 14
  • 1 min read

ree

Ankur Raj Tiwari MYogiAdityanath

संतकबीरनगर। मंडल सेमरियावां के ग्राम मिश्रौलिया में शनिवार को भीषण आगजनी की घटना सामने आई। ग्राम निवासी राम आसरे लोधी के घर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और घर का अधिकांश सामान जलकर खाक हो गया। दुखद घटना में परिवार के तीन जानवर भी जिंदा जलकर समाप्त हो गए।


सूचना मिलते ही क्षेत्रीय विधायक अंकुर राज तिवारी तत्काल मौके पर पहुँचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए परिवार को अपनी ओर से ₹50,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की।


इस दौरान उनके साथ पूर्व मंडल अध्यक्ष राम सागर चौधरी, मंडल उपाध्यक्ष गोविंद जायसवाल, शक्ति केंद्र संयोजक चंद्रशेखर प्रजापति, सीताराम चौधरी, राहुल पांडे, अर्जुन प्रधान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद रहे।


मौके पर पहुँचे तहसीलदार आनंद ओझा और क्षेत्रीय लेखपाल ने आगजनी से हुए नुकसान का जायजा लिया। विधायक ने प्रशासन को निर्देशित किया कि प्रभावित परिवार को सरकारी प्रावधानों के तहत हर संभव मदद शीघ्र उपलब्ध कराई जाए।

 
 
 

Comments

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating
bottom of page