top of page

तालाब में नहाने गए दो बच्चों में से एक की दर्दनाक मौत,

  • Writer: Sadre Alam khan
    Sadre Alam khan
  • Jul 6
  • 2 min read

ree

15 वर्षीय फरहान की बहादुरी से बचा एक मासूम, क्षेत्र में पसरा मातम



संतकबीरनगर, सेमरियावां। दुधारा थाना क्षेत्र के दरियाबाद गांव से शुक्रवार को तालाब में नहाने गए दो किशोरों में से एक की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना कथकपुरवा गांव की ईदगाह के बगल स्थित तालाब में हुई, जहां दोनों बच्चे नहाते समय गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। इसी दौरान गांव के ही 15 वर्षीय मोहम्मद फरहान ने अपनी जान जोखिम में डालकर दोनों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक एक बच्चे की हालत गंभीर हो चुकी थी।


जानकारी के अनुसार, दरियाबाद निवासी दिलशाद अहमद (16 वर्ष) पुत्र नजरुल हसन और आमान अहमद (14 वर्ष) पुत्र नूरुल हसन शुक्रवार सुबह लगभग 11 बजे कथकपुरवा के तालाब में नहाने गए थे। नहाते समय वे गहराई में चले गए और डूबने लगे। तालाब किनारे मौजूद लोगों ने जब यह दृश्य देखा तो शोर मचाया, तभी गांव के मोहम्मद फरहान पुत्र मास्टर अब्दुल खालिक ने बहादुरी दिखाते हुए दोनों को तालाब से बाहर निकाला।


गंभीर हालत में दिलशाद को तुरंत सीएचसी सेमरियावां ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, आमान की हालत स्थिर है, लेकिन वह घटना से गहरे सदमे में है।


घटना की जानकारी मिलने के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीण बड़ी संख्या में मृतक के घर पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधा रहे हैं। वहीं, फरहान की वीरता और साहस की हर कोई सराहना कर रहा है, जिसने अपनी जान जोखिम में डालकर एक मासूम को बचा लिया।


दुधारा थानाध्यक्ष इंद्रभूषण सिंह ने बताया कि "इस घटना की अभी तक कोई सूचना नहीं मिली है, यदि तहरीर मिलती है तो आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।"

 
 
 

Comments

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating
bottom of page