top of page

थरौली में श्रीराम जानकी मंदिर का भूमि पूजन सम्पन्न, विधायक अनिल त्रिपाठी ने किया शिलान्यास

  • Writer: Sadre Alam khan
    Sadre Alam khan
  • Oct 1
  • 1 min read

ree

संतकबीरनगर। मेहदावल विधानसभा क्षेत्र के थरौली गांव स्थित प्राचीन श्रीराम जानकी मंदिर का पुनरुद्धार एवं जीर्णोद्धार का भूमि पूजन रविवार को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि मेहदावल विधायक अनिल त्रिपाठी ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर मंदिर निर्माण का शिलान्यास किया।

विधायक अनिल त्रिपाठी ने कहा कि श्रीराम जानकी मंदिर क्षेत्र की आस्था और धार्मिक पहचान का प्रतीक है। इसके पुनरुद्धार एवं जीर्णोद्धार से क्षेत्रीय जनता की वर्षों पुरानी मांग पूरी होने जा रही है। उन्होंने बताया कि मंदिर के पुनर्निर्माण की कुल लागत लगभग 95 लाख रुपये निर्धारित की गई है। इस राशि से मंदिर की नई संरचना, मूर्तियों की स्थापना, परिसर विकास, यात्री निवास, शौचालय और पूजन क्षेत्र का निर्माण कराया जाएगा।

अनिल त्रिपाठी ने कहा कि मंदिर न केवल धार्मिक दृष्टि से बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक दृष्टि से भी क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इसके बनने के बाद यह स्थल पर्यटन और सामाजिक समन्वय का केंद्र भी बनेगा।

ree

भूमि पूजन के अवसर पर ग्रामवासियों और श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा गया। कार्यक्रम में विधायक के साथ ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि बसंत त्रिपाठी, जिला महामंत्री हैप्पी राय, संजय सिंह, अनुपम जी, रामप्रताप पाण्डेय, प्रेमचन्द गुरुजी (अनुपम), उपेन्द्र त्रिपाठी, प्रताप नारायण त्रिपाठी, इग्लेश दूबे (क्षेत्र पंचायत सदस्य), अयोध्या निषाद, तिखेनी साहनी, शिवराम शर्मा, छोट तिवारी, इश्वर चन्द यादव, चन्द्रभान चौधरी, श्यामराज साहनी, दयाशंकर निषाद, ओमप्रकाश सिंह, चुन्नीलाल निषाद, प्रदीप सिंह, अशोक सिंह, दुर्गेश यादव, राजाराम साहनी समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे

 
 
 

Comments

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating
bottom of page