top of page

देवरिया लाल के ईसार रजा ने NEET परीक्षा में हासिल की बड़ी सफलता, बधाइयों का लगा तांता

  • Writer: Sadre Alam khan
    Sadre Alam khan
  • Jun 15
  • 1 min read

ree

संतकबीरनगर।जिले के देवरिया लाल गांव के निवासी और ग्राम प्रधान साजिद अली खान के छोटे भाई ईसार रजा ने प्रतिष्ठित NEET (राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा) में शानदार सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस कामयाबी पर गांव और आस-पास के इलाकों में खुशी का माहौल है।


ईसार रजा की इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। शनिवार को पूर्व विधायक जय चौबे स्वयं ईसार रजा के घर पहुंचे और उन्हें मिठाई खिलाकर बधाई दी। उन्होंने कहा कि ईसार रजा की सफलता मेहनत, लगन और समर्पण का प्रमाण है, जो अन्य युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा। पूर्व विधायक ने प्रधान साजिद अली खान को भी इस गौरवशाली क्षण के लिए बधाई दी और कहा कि यह पूरे गांव के लिए गर्व की बात है।


इस अवसर पर ग्रामीणों और गणमान्य लोगों की उपस्थिति से माहौल और भी उत्साहपूर्ण हो गया।


धीरज पांडे, केसी पांडे, रामजी चौधरी, पूर्व मंडल अध्यक्ष गजेंद्र पांडे, मुमताज अहमद, इसरार अहमद सहित कई लोग इस शुभ अवसर पर मौजूद रहे और ईसार रजा को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।


ईसार रजा की मेहनत और सफलता ने यह साबित कर दिया कि ग्रामीण परिवेश से भी ऊंचाइयों को छूना संभव है, बशर्ते इरादे मजबूत हों।

 
 
 

Comments

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating
bottom of page