top of page

नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने व दुष्कर्म मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार।

  • Writer: Sadre Alam khan
    Sadre Alam khan
  • Aug 16
  • 1 min read

ree

@topfans UP Police Santkabirnagar Police City समाचार Digital

संतकबीरनगर। थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।


पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद अजय सिंह के पर्यवेक्षण में कोतवाली पुलिस ने यह कार्रवाई की।


मामला क्या है


वादिनी ने 2 अप्रैल 2025 को थाना कोतवाली खलीलाबाद में तहरीर दी थी कि उसकी नाबालिग पुत्री को अभियुक्त बहला-फुसलाकर भगा ले गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर साक्ष्यों के आधार पर गंभीर धाराओं सहित पॉक्सो एक्ट में भी आरोप जोड़े।


आरोपी की गिरफ्तारी


पुलिस ने वांछित अभियुक्त हैरी गोस्वामी उर्फ हरिओम पुत्र प्रभाकर गोस्वामी, निवासी बासुडीहा (गम्भीरपुर), थाना गगहा जनपद गोरखपुर को शनिवार 16 अगस्त 2025 को मेहदावल बाईपास से गोरखपुर जाने वाली लेन के पास से गिरफ्तार कर लिया। बाद में उसे माननीय न्यायालय में पेश किया गया।


गिरफ्तारी करने वाली टीम


उप निरीक्षक विनोद कुमार यादव


कांस्टेबल अनिल यादव


पुलिस का कहना है कि महिला अपराध जैसे संवेदनशील मामलों में त्वरित कार्रवाई उनकी प्राथमिकता है और इसी क्रम में यह गिरफ्तारी की गई।

 
 
 

Comments

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating
bottom of page