top of page

भाजपा सरकार संविधान की मूल भावना को कर रही है कमजोर: प्रवीण चन्द्र पाण्डेय

  • Writer: Sadre Alam khan
    Sadre Alam khan
  • Jun 26
  • 1 min read

ree

अगया में ‘संविधान बचाओ नुक्कड़ सभा’ का आयोजन, कांग्रेस ने साधा केंद्र सरकार पर निशाना


संतकबीरनगर, सेमरियावां (ब्यूरो):

विकास खंड सेमरियावां के अगया गांव में गुरुवार को जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में "संविधान बचाओ नुक्कड़ सभा" का आयोजन किया गया। इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों की भारी भीड़ उमड़ी। सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष प्रवीण चन्द्र पाण्डेय ने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला।


उन्होंने कहा कि "भाजपा सरकार लगातार संविधान की मूल भावना को कमजोर करने का कार्य कर रही है। उन्होंने संविधान बदलने की मंशा से ‘400 पार’ का नारा दिया था, लेकिन देश की जागरूक जनता ने उनके नापाक इरादों को नकार दिया।"


प्रवीण चन्द्र पाण्डेय ने आगे कहा कि “संविधान देश की आत्मा है। जो अधिकार आज आम नागरिकों को प्राप्त हैं, वे इसी संविधान की देन हैं। कांग्रेस पार्टी लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए अभियान चला रही है।”


उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सदैव दबे-कुचले वर्गों की आवाज को मजबूती से उठाया है और केन्द्र सरकार की जनविरोधी नीतियों का मुखर विरोध किया है।


कार्यक्रम की अध्यक्षता खुद जिलाध्यक्ष प्रवीण चन्द्र पाण्डेय ने की, जबकि संचालन एडवोकेट अहमद जमाल अंसारी ने किया। कार्यक्रम में कई वरिष्ठ कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे, जिनमें हाजी मुहम्मद नज़ीर, सैयद तारिक हुसैन, सुनील पाण्डेय, दिलशाद अफसर, रियाज़ अहमद, फैजान अहमद, इरशाद अहमद, हबीबुर्रहमान, मुशीर अहमद, मुहम्मद परवेज़ अख्तर, मोईन अंसारी, अमित कुमार सिंह बिट्टू, महेश कुमार, इब्राहिम सिद्दीकी आदि प्रमुख रहे।


सभा के दौरान वक्ताओं ने संविधान की रक्षा और लोकतंत्र को मजबूत करने की शपथ भी दिलाई।


 
 
 

Comments

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating
bottom of page