top of page

महिला महाविद्यालय खलीलाबाद में प्रवेश के लिए शिक्षकों का जनसंपर्क अभियान तेज

  • Writer: Sadre Alam khan
    Sadre Alam khan
  • Jul 15
  • 2 min read

ree

छात्राओं को प्रेरित करने के लिए इंटर कॉलेजों और गांवों में चलाया जा रहा है डोर-टू-डोर संपर्क

संत कबीर नगर, 14 जुलाई 2025:शैक्षिक सत्र 2025-26 में अधिक से अधिक छात्राओं के प्रवेश को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से राजकीय महिला महाविद्यालय खलीलाबाद के शिक्षकों द्वारा जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. आशाराम के नेतृत्व में यह अभियान 01 जुलाई से निरंतर जारी है।

महाविद्यालय में बी.ए. प्रथम वर्ष, प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश को लेकर शिक्षक जिले के विभिन्न इंटर कॉलेजों में जाकर छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित कर रहे हैं। अभियान के तहत मौलाना आजाद इंटर कॉलेज खलीलाबाद, नेहरू कृषक इंटर कॉलेज मंडया, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज खलीलाबाद, पी.बी. गर्ल्स इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज बनौली, हरीराम राय इंटर कॉलेज उतरावल, भैरो बाबा बालिका इंटर कॉलेज बालूशासन, तथा हरिद्वार राय इंटर कॉलेज बालूशासन का दौरा किया गया।

इस दौरान संबंधित स्कूलों के प्रधानाचार्यों और शिक्षकों से संवाद करते हुए महाविद्यालय में प्रवेश के लिए छात्राओं को प्रेरित करने का अनुरोध किया गया। साथ ही बैनर और पोस्टर भी लगाए गए।

जनसंपर्क अभियान महज शहरी क्षेत्रों तक सीमित न रहकर आसपास के गांवों तक फैलाया गया है। महाविद्यालय के शिक्षकों ने गांव-गांव जाकर अभिभावकों से संपर्क किया और उन्हें बताया कि उनकी बेटियों को राजकीय महिला महाविद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, सुरक्षित माहौल और सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ मिलता है।

महाविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी डॉ. रोहित कुमार राय ने जानकारी देते हुए बताया कि महाविद्यालय में हिन्दी, संस्कृत, अंग्रेजी, अर्थशास्त्र, राजनीति शास्त्र, इतिहास, गृह विज्ञान तथा शारीरिक शिक्षा जैसे विषयों की पढ़ाई की जाती है। सभी विषयों का अध्यापन उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग से चयनित शिक्षकों द्वारा किया जाता है।

प्राचार्य प्रो. आशाराम के नेतृत्व में चल रहे इस अभियान में डॉ. रोहित कुमार राय, डॉ. संतोष कुमार चंद, और डॉ. प्रीति सिंह जैसे समर्पित शिक्षक सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं।

 
 
 

Comments

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating
bottom of page