top of page

महुली पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार, कोर्ट भेजा गया

  • Writer: Sadre Alam khan
    Sadre Alam khan
  • Jun 17
  • 1 min read

ree

संतकबीरनगर– 17 जून 2025

थाना महुली क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के गंभीर मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के उद्देश्य से की गई।

पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह और क्षेत्राधिकारी धनघटा प्रियम राजशेखर पाण्डेय के पर्यवेक्षण में थाना महुली की पुलिस टीम ने यह कार्रवाई अंजाम दी।

जानकारी के अनुसार, आरोपी संगम कुमार पुत्र स्व. हरिश्चंद्र निवासी गोपलापुर, थाना महुली के विरुद्ध थाना महुली में मु0अ0सं0 216/2025 अंतर्गत धारा 64(2)m/115(2)/351(3)/352/61(2) बीएनएस व 5L/6 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था।

पीड़िता की मां द्वारा 16 जून 2025 को थाने पर दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए साक्ष्य संकलन कर 24 घंटे के भीतर आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में शामिल रहे:

• थानाध्यक्ष महुली रजनीश राय

• कांस्टेबल अरविन्द यादव

• कांस्टेबल अभिषेक सिंह

 
 
 

Comments

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating
bottom of page