top of page

मेंहदवाल तहसील परिसर में पति ने पत्नी पर चाकू से किया जानलेवा हमला,

  • Writer: Sadre Alam khan
    Sadre Alam khan
  • Jul 30
  • 2 min read

ree

इलाज के दौरान पत्नी की मौत। 



संत कबीर नगर | 30 जुलाई 2025


संत कबीर नगर जनपद के मेंहदावल तहसील परिसर में बुधवार की सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। यह दर्दनाक घटना तहसील में मौजूद अधिकारियों, कर्मचारियों और फरियादियों के सामने हुई, जिसने सभी को हिला कर रख दिया।


घटना लगभग सुबह 11 बजे की है। बेलहर थाना क्षेत्र के बेलहवा गांव निवासी संतोष यादव ने अपनी पत्नी लक्ष्मी (35) पर चाकू से कई बार वार किए। हमले के दौरान महिला की चीख-पुकार सुनकर वहां मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल लक्ष्मी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मेंहदावल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।


जिला अस्पताल के अधीक्षक डॉक्टर आईडी गौरव के अनुसार, महिला को चेहरे और पेट पर कई बार चाकू मारा गया है, जिससे उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।


पुलिस सूत्रों के अनुसार, संतोष यादव और लक्ष्मी की शादी आठ वर्ष पूर्व हुई थी और पिछले कुछ समय से दोनों के बीच विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि बुधवार को दोनों किसी पारिवारिक विवाद के निपटारे के लिए तहसील परिसर पहुंचे थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि ग्राम न्यायालय में दोनों की पेशी भी निर्धारित थी।


प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी पति को मौके से ही हिरासत में ले लिया गया है और घटना की गहनता से जांच की जा रही है। वहीं, उपजिलाधिकारी संजीव राय ने कहा कि यह जांच की जा रही है कि आखिर दंपति किस मामले को लेकर तहसील पहुंचे थे।


फिलहाल पुलिस इस हमले के पीछे के कारणों और पारिवारिक पृष्ठभूमि की जांच कर रही है। तहसील परिसर में हुई इस वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

 
 
 

Comments

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating
bottom of page