top of page

शाहजहां गर्ल्स इंटर कॉलेज में मिशन शक्ति अभियान, छात्राओं को दी गई सुरक्षा व आत्मनिर्भरता की सीख

  • Writer: Sadre Alam khan
    Sadre Alam khan
  • Aug 13
  • 1 min read

ree

संतकबीरनगर। महिला सुरक्षा और जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शासन द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत बुधवार को सर्किल कलीलाबाद में विशेष बालिका सुरक्षा अभियान आयोजित किया गया। इसका मुख्य केंद्र शाहजहां गर्ल्स इंटर कॉलेज, उड़सरा रहा, जहां छात्राओं और स्थानीय महिलाओं को सुरक्षा एवं आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक किया गया।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पिंक बूथ टीम की महिला उपनिरीक्षक अंजली सरोज, महिला आरक्षी विमला यादव और अन्य पुलिसकर्मियों ने छात्राओं, शिक्षकों और ग्राम पंचायत भवन में मौजूद महिलाओं को महिला सुरक्षा से जुड़ी अहम जानकारी दी।

पिंक बूथ का उद्देश्यपिंक बूथ प्रभारी अंजली सरोज ने बताया कि इन बूथों का मकसद महिलाओं और बच्चियों को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना है। उन्होंने छेड़छाड़ और यौन उत्पीड़न जैसी घटनाओं की रोकथाम के उपाय भी साझा किए।

हेल्पलाइन नंबरों की जानकारीमहिला आरक्षी विमला यादव ने 1090, 181, 112, 1076, 1098, 108, 102 और 1930 (साइबर हेल्पलाइन) जैसे सभी आपातकालीन टोल-फ्री नंबरों की जानकारी विस्तार से दी।

काउंसलिंग और जागरूकतापरिवार काउंसलर रफ़ितुल्लाह अंसारी ने पारिवारिक समस्याओं और शिक्षा के महत्व पर चर्चा करते हुए छात्राओं को जीवन की चुनौतियों का साहसपूर्वक सामना करने के लिए प्रेरित किया।

आत्मरक्षा प्रशिक्षणकार्यक्रम में आयोजित चौपाल के दौरान महिलाओं और बालिकाओं को आत्मरक्षा के गुर भी सिखाए गए। इस अवसर पर कॉलेज के प्रधानाचार्य अब्दुल मतीन खान, प्रधानाचार्या साजिदा खातून, ग्राम प्रधान हस्बुन्निशा, वरिष्ठ शिक्षक और स्थानीय लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन श्री अर्जुन प्रसाद ने किया।

 
 
 

Comments

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating
bottom of page