top of page

श्रावण शिवरात्रि पर श्रद्धालुओं के बीच सक्रिय झपट्टा मार गिरोह का भंडाफोड़, 8 महिलाएं गिरफ्तार,

  • Writer: Sadre Alam khan
    Sadre Alam khan
  • Jul 25
  • 2 min read

ree

झपट्टा मार गिरोह की 7 महिलाए संतकबीरनगर जिले की है निवासी।


बस्ती | 24 जुलाई 2025


श्रावण शिवरात्रि के मौके पर देवरिया मंदिर, बस्ती में जलाभिषेक के लिए कतार में लगी महिलाओं को निशाना बनाने वाले झपट्टा मार गैंग का मुण्डेरवा पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने पर्दाफाश करते हुए 8 महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए गिरोह की महिलाएं श्रद्धालुओं की भीड़ में शामिल होकर उनके गहने और नकदी पार कर रही थीं। पुलिस ने 72 घंटे के भीतर मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोपियों को माल सहित गिरफ्तार कर लिया।


गिरफ्तारी की कार्रवाई


यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बस्ती अभिनन्दन के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराध विरोधी अभियान के अंतर्गत हुई। अपर पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश सिंह व क्षेत्राधिकारी रूधौली स्वर्णिमा सिंह के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष मुण्डेरवा अतुल कुमार अंजान व एसओजी प्रभारी चंद्रकांत पांडेय के नेतृत्व में गठित टीम ने दिनांक 24 जुलाई को दोपहर 3:40 बजे देवरिया मंदिर से उक्त महिलाओं को रंगे हाथ गिरफ्तार किया।


गिरफ्तार अभियुक्ताएं –


• गुड्डी पत्नी पारस उर्फ पप्पु – ग्राम भुवरिया, थाना खलीलाबाद, संतकबीरनगर


• भुल्ली देवी पत्नी दशरथ – ग्राम सरही, थाना खलीलाबाद, संतकबीरनगर


• मंजू देवी पत्नी विजयपाल – ग्राम लाभापार, थाना जलालपुर, अम्बेडकरनगर


• माया देवी पत्नी विनोद – ग्राम विल्डिहवा, थाना बखिरा, संतकबीरनगर


• सुनीता देवी पत्नी चन्दन – ग्राम विल्डिहवा, थाना बखिरा, संतकबीरनगर


• सोनी देवी पत्नी बीरु – ग्राम अमरहा, थाना धर्मसिंहवा, संतकबीरनगर


• गुड़िया पत्नी विशाल – ग्राम मुड़ेरा, थाना धनघटा, संतकबीरनगर


• मधु पत्नी मकालू – ग्राम लड़या, थाना खलीलाबाद, संतकबीरनगर


बरामद सामान –


• एक पीली धातु का लॉकेट


• दो पीली धातु की अंगूठियाँ


• ₹2500 नगद


अपराधिक इतिहास –


मुख्य अभियुक्ता गुड्डी पर 6 अलग-अलग जिलों में चोरी, झपटमारी और लूट के गंभीर मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें बस्ती, गोरखपुर और संतकबीरनगर के थाने शामिल हैं। अन्य अभियुक्ताओं के विरुद्ध भी पूर्व में अपराध पंजीकृत हैं।


गिरफ्तारी टीम में शामिल अधिकारी –


थानाध्यक्ष अतुल कुमार अंजान, एसओजी प्रभारी चंद्रकांत पांडेय, उ.नि. जावेद खान, उ.नि. मिथिलेश मिश्रा, सहित महिला कांस्टेबलों व एसओजी टीम के जवान शामिल रहे।


पुलिस का बयान –


पुलिस ने बताया कि यह गिरोह मंदिरों, मेलों व धार्मिक स्थलों पर भीड़ का फायदा उठाकर गहनों की चोरी करता था। इनके अन्य साथियों की तलाश भी की जा रही है। सभी गिरफ्तार महिलाओं को न्यायालय बस्ती भेजा गया है।


 
 
 

Comments

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating
bottom of page