top of page

संतकबीरनगर के निरीक्षक रामेश्वर यादव को SPEL कार्यक्रम में मिला द्वितीय स्थान, एसपी ने किया सम्मानित

  • Writer: Sadre Alam khan
    Sadre Alam khan
  • Aug 13
  • 1 min read

ree

संतकबीरनगर, 13 अगस्त 2025 —उत्तर प्रदेश पुलिस और भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा संयुक्त रूप से संचालित स्टूडेंट पुलिस एक्सपीरिएंशियल लर्निंग (SPEL) कार्यक्रम के द्वितीय चरण (वर्ष 2024-25) में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए संतकबीरनगर के निरीक्षक रामेश्वर यादव ने पूरे प्रदेश में द्वितीय स्थान हासिल किया।

इस उपलब्धि के लिए पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना ने निरीक्षक यादव को सम्मानित किया। SPEL कार्यक्रम के तहत उन्होंने जनपद के छात्र-छात्राओं को मौलिक मंशा और आधारभूत रूपरेखा के अनुरूप अत्यंत कुशलता से प्रशिक्षण प्रदान किया।

इस उपलब्धि के चलते निरीक्षक यादव पूरे उत्तर प्रदेश के टॉप-5 थाना स्तरीय नोडल/प्रशिक्षक अराजपत्रित अधिकारियों/कर्मचारियों में शामिल हुए।सम्मान समारोह में एसपी मीना ने उनकी सराहना करते हुए कहा कि, "आने वाले समय में भी आप पूरे मनोयोग और प्रतिबद्धता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए जनपद की प्रतिष्ठा एवं गरिमा को बनाए रखें।"

यह सम्मान न केवल व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि पूरे संतकबीरनगर पुलिस विभाग के लिए गर्व का विषय है।

 
 
 

Comments

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating
bottom of page