top of page

संतकबीरनगर में अल्प वर्षा से सूखे की स्थिति, विधायक अनिल त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

  • Writer: Sadre Alam khan
    Sadre Alam khan
  • Jul 23
  • 2 min read

संतकबीरनगर, 23 जुलाई 2025



ree

जिले में इस वर्ष अत्यंत कम वर्षा होने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। खेतों में सूखती फसलें और घटता भूजल स्तर अब ग्रामीण जीवन को गहराई से प्रभावित कर रहा है। इसी गंभीर स्थिति को देखते हुए मेहदावल विधायक अनिल त्रिपाठी ने आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर जनपद संत कबीर नगर को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग की है।


विधायक त्रिपाठी ने लखनऊ में मुख्यमंत्री को भेजे गए पत्र में सूखे के दुष्प्रभावों और किसानों की दुर्दशा का उल्लेख करते हुए कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर सरकार का ध्यान आकर्षित किया है। उन्होंने पत्र में निम्नलिखित प्रमुख मांगें रखी हैं:


👉 जनपद को अविलंब सूखाग्रस्त क्षेत्र घोषित किया जाए, ताकि किसानों को राहत प्रदान की जा सके।


👉 सिचाई के लिए विद्युत कनेक्शन देने में कोई हीलाहवाली न की जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ विजिलेंस और विद्युत विभाग के कर्मचारी भ्रष्ट आचरण में लिप्त हैं, जो कनेक्शन देने में अनावश्यक देरी कर रहे हैं। ऐसे मामलों में तत्काल कार्यवाही की मांग की गई है।


👉 गंभीर जल संकट को देखते हुए हैंडपंपों के सूखने और भूजल स्तर गिरने की स्थिति में विशेष पेयजल आपूर्ति योजना लागू करने की मांग की गई है।


👉 जिला प्रशासन को निर्देशित किया जाए कि सूखा राहत कार्यों की सघन निगरानी कर तत्काल सहायता सुनिश्चित की जाए।


विधायक अनिल त्रिपाठी ने स्पष्ट किया कि, "मेरे रहते किसी भी किसान या आम नागरिक को सरकार की किसी भी योजना से वंचित नहीं होने दिया जाएगा। मैं हर जरूरतमंद के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा हूं।"


उन्होंने आगे कहा कि यदि अल्प वर्षा के कारण फसलों को नुकसान होता है तो सरकार से उचित मुआवजा दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा


इस बीच जिले में किसानों और ग्रामीणों में चिंता का माहौल है। लोग आसमान की ओर टकटकी लगाए बारिश की प्रतीक्षा कर रहे हैं। वहीं, प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से तत्काल राहत की उम्मीद की जा रही है।


 
 
 

Comments

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating
bottom of page