top of page

सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम व एसपी ने सुनीं जनता की समस्याएं, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

  • Writer: Sadre Alam khan
    Sadre Alam khan
  • Jul 5
  • 1 min read

ree

संतकबीरनगर, 05 जुलाई 2025 —

जनपद के खलीलाबाद तहसील परिसर में आज आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी आलोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने संयुक्त रूप से फरियादियों की समस्याएं सुनीं और सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को त्वरित, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।


समाधान दिवस के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने कहा कि हर समस्या को गंभीरता से लेते हुए उसका समाधान निर्धारित समय सीमा के भीतर सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि शिकायती मामलों का स्थलीय निरीक्षण कर वास्तविक समाधान सुनिश्चित करें, ताकि पीड़ितों को न्याय मिल सके।


वहीं पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने उपस्थित पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया कि वे प्राप्त शिकायती पत्रों का गुणवत्तापूर्ण ढंग से शीघ्र निस्तारण करें। उन्होंने यह भी कहा कि जिन मामलों का निस्तारण उच्चाधिकारी स्तर से होना है, उनकी रिपोर्ट जल्द तैयार कर सम्बंधित अधिकारियों को भेजा जाए ताकि समयबद्ध कार्यवाही सुनिश्चित हो सके

 
 
 

Comments

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating
bottom of page