top of page

सेमरियावां ब्लॉक में विकास कार्यों को फिर मिलेगी रफ्तार, CM योगी से मिले जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मुमताज अहमद

  • Writer: Sadre Alam khan
    Sadre Alam khan
  • Jun 13
  • 1 min read

ree

काफी दिनों से राजनीतिक उठापटक से जूझ रहे सेमरियावां क्षेत्र में विकास की लौ फिर जलाने की कयादत करेंगे-बलराम।


संतकबीरनगर, 13 जून 2025

सेमरियावां ब्लॉक में लंबे समय से ठप पड़े विकास कार्यों को दोबारा गति दिलाने के लिए जिले के जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव और सेमरियावां ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मुमताज अहमद ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट की। इस दौरान उन्होंने सेमरियावां ब्लॉक सहित पूरे जनपद में विकास कार्यों की वर्तमान स्थिति से मुख्यमंत्री को अवगत कराया।

जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव ने मुख्यमंत्री से जनपद के समग्र विकास के लिए लंबी चर्चा की और कहा कि "राजनीतिक उठापटक और प्रशासनिक लापरवाही के कारण कई विकास योजनाएं अधर में लटकी हैं। जनता को मूलभूत सुविधाओं से वंचित रहना पड़ रहा है।"

वहीं, सेमरियावां ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मुमताज अहमद ने सेमरियावां विकासखंड में विशेष रूप से ठप पड़े कार्यों की जानकारी दी और बताया कि क्षेत्रीय राजनीति की खींचतान ने विकास की रफ्तार को थाम दिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की कि इन कार्यों को प्राथमिकता पर शुरू कराया जाए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दोनों जनप्रतिनिधियों की बातों को गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि "विकास कार्यों में बाधा डालने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। जनता के हित में सभी योजनाएं सुचारू रूप से चलाई जाएंगी। शासन की मंशा स्पष्ट है – विकास में किसी प्रकार की रुकावट बर्दाश्त नहीं की जाएगी।"

मुख्यमंत्री के इस आश्वासन के बाद से क्षेत्रीय जनता में एक नई उम्मीद जगी है कि जल्द ही सेमरियावां सहित पूरे जनपद में विकास की रफ्तार दोबारा तेज होगी।

 
 
 

Comments

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating
bottom of page