top of page

25 हजार के इनामिया अभियुक्त अकबर गिरफ्तार, चोरी व गोवध निवारण अधिनियम के मामले में बड़ी सफलता

  • Writer: Sadre Alam khan
    Sadre Alam khan
  • Nov 15
  • 1 min read

ree

संतकबीरनगर पुलिस ने चोरी और गोवध निवारण अधिनियम से जुड़े प्रकरण में वांछित चल रहे 25,000 रुपये के इनामिया अभियुक्त अकबर को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद अजय सिंह की देखरेख में कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने यह कार्रवाई की।


पुलिस टीम ने अकबर पुत्र मोहम्मद याकूब, निवासी परदेसवा, को शनिवार को मगहर हाईवे स्थित काला गेट के पास से गिरफ्तार किया। अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया गया।


क्या है मामला?

14 मार्च 2024 को शिवनगर कॉलोनी निवासी महेंद्र कुमार चौधरी की दो गायें चोरी हो गई थीं। इस संबंध में 15 मार्च को कोतवाली खलीलाबाद में मुकदमा दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान पुलिस ने दो चोरी की गायें व पिकअप बरामद की थीं। उस समय पुलिस ने तौफीक हुसैन को चाकू सहित एचआरपीजी कॉलेज के पास से गिरफ्तार किया था। जांच में तौफीक के साथ अकबर, असलम खान और आबिद अली के नाम भी सामने आए थे।


आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में आरोप पत्र दाखिल कर दिया गया था, जबकि अकबर फरार चल रहा था। उस पर 25,000 रुपये का इनाम घोषित था और उसकी आंशिक विवेचना प्रचलित थी।


गिरफ्तार करने वाली टीम:


पंकज कुमार पाण्डेय, प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली खलीलाबाद


मनीष जायसवाल, चौकी प्रभारी मगहर


कांस्टेबल प्रशांत विक्रम सिंह


कांस्टेबल विशाल कुमार सिंह


कांस्टेबल कृष्णनारायण गोंड


कांस्टेबल अनिल कुमार

 
 
 

Comments

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating
bottom of page