top of page

गोरखपुर जोन की 68वीं पुलिस प्रतियोगिता में संतकबीरनगर को मिला प्रथम स्थान, पुलिस टीम को मिला प्रशस्ति पत्र

  • Writer: Sadre Alam khan
    Sadre Alam khan
  • Jul 7
  • 1 min read

ree

संतकबीरनगर। जनपद पुलिस के लिए गर्व का क्षण रहा जब गोरखपुर जोन की 68वीं अंतर जनपदीय अनुसंधान एवं पुलिस फोटोग्राफी प्रतियोगिता वर्ष 2025 में संतकबीरनगर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। पुलिस अधीक्षक श्री संदीप कुमार मीना के नेतृत्व में प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीम को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

यह प्रतियोगिता 2 जुलाई से 4 जुलाई 2025 के बीच जनपद गोरखपुर में आयोजित की गई थी, जिसमें जोन के 09 जनपदों के पुलिस कर्मियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का आयोजन पुलिस महानिदेशक, तकनीकी सेवाएं, लखनऊ के दिशा-निर्देशन में किया गया था।

प्रतियोगिता में विधि विज्ञान, मेडिकोलीगल, अंगुली चिन्ह, भारतीय दंड संहिता, नागरिक सुरक्षा संहिता, भारतीय साक्ष्य अधिनियम, फोटोग्राफी, पैकिंग, लेबलिंग, फॉरवर्डिंग, हुलिया विवरण, घटनास्थल निरीक्षण और व्यावसायिक फोटोग्राफी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रतिभाग किया गया।

जनपद संतकबीरनगर की विजेता टीम में शामिल रहे:

  • निरीक्षक आलोक शोनी

  • उप निरीक्षक कामेश्वर मिश्रा

  • उप निरीक्षक प्रदुम्न सिंह

  • मुख्य आरक्षी ज्ञानेन्द्र जायसवाल

  • आरक्षी राज नारायण प्रजापति

इन सभी को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रशस्ति पत्र से नवाज़ा गया।

इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद अजय सिंह, क्षेत्राधिकारी प्रशिक्षु अमित कुमार, तथा पुलिस अधीक्षक के पीआरओ उप निरीक्षक दुर्गेश पाण्डेय सहित कई अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

पुलिस अधीक्षक ने टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता जनपद पुलिस की कड़ी मेहनत, प्रशिक्षण और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने भविष्य में भी इसी तरह की उपलब्धियों की अपेक्षा जताई।

 
 
 

Comments

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating
bottom of page