top of page

ग्राम प्रधान प्रतिनिधि जुगनी सिंह की पहल से गांव को मिली ऐतिहासिक सौगात।

  • Writer: Sadre Alam khan
    Sadre Alam khan
  • Aug 31
  • 2 min read

ree

सामुदायिक हाल का , MLC संतोष सिंह और विधायक अंकुर राज तिवारी ने किया शिलान्यास।


सामुदायिक हाल से दमकेगा देवरिया गंगा गांव, अब बिना बोझ होगा हर सामाजिक कार्यक्रम - जुगनी सिंह ग्राम प्रधान प्रतिनिधि।



संतकबीरनगर।खलीलाबाद ब्लॉक के देवरिया गंगा गांव के लोगों के लिए आज का दिन ऐतिहासिक बन गया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि जुगनी सिंह की सार्थक पहल पर गांव को सामुदायिक हाल की सौगात मिली है। इस हाल का शिलान्यास मुख्य अतिथि सदस्य विधान परिषद संतोष सिंह और विशिष्ट अतिथि सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने संयुक्त रूप से भूमि पूजन व शिलापट्ट का अनावरण कर किया।

इस अवसर पर गांव के लोगों के चेहरों पर नई उम्मीद और खुशी साफ झलक रही थी।


ree

इस अवसर पर माननीय सदस्य विधान परिषद संतोष सिंह ने कहा -"आज ग्रामीण विकास की यह नई पहल देवरिया गंगा को नई पहचान देगी। सरकार की प्राथमिकता है कि गांवों में रहने वाला गरीब, असहाय और जरूरतमंद व्यक्ति भी बिना किसी आर्थिक बोझ के अपने सामाजिक व पारिवारिक कार्यक्रम पूरे कर सके। यह सामुदायिक हाल सिर्फ ईंट-पत्थर की इमारत नहीं, बल्कि गांव के सपनों और सामाजिक समरसता का प्रतीक बनेगा।"


ree

वही विशिष्ट अतिथि के रूप में पहुंचे सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने कहा –


"हमारा प्रयास है कि गांव का कोई भी गरीब परिवार बेटी की शादी या अन्य पारिवारिक कार्यक्रम के लिए आर्थिक तंगी का सामना न करे। यह सामुदायिक हाल समाज के कमजोर वर्ग के लिए किसी वरदान से कम नहीं होगा। आने वाले समय में हमारी सरकार गांव-गांव में ऐसी जनोपयोगी सुविधाओं का विस्तार करने के लिए निरंतर काम कर रही है।"



वही ग्राम प्रधान प्रतिनिधि जुगनी सिंह ने भावुक होकर कहा –"हमारे गांव में आधी आबादी गरीब और असहाय लोगों की है। पहले लोग अपने बच्चों की शादी या कार्यक्रम के लिए भारी खर्च उठाने को मजबूर थे, लेकिन अब सामुदायिक हाल बन जाने से सभी परिवार निश्चिंत और सहज होकर अपने कार्यक्रम कर सकेंगे।"




ree

भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता सुधांशु सिंह ने कहा –"यह सामुदायिक हाल गांव के गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए सच्ची सौगात है। अब गांव के लोग बिना किसी चिंता के सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रम कर सकेंगे। यह सब माननीय नेताओं के प्रयास और जनहितकारी सोच का नतीजा है।"


इस अवसर पर अमर राय उपाध्यक्ष, देवेंद्र पांडे प्रवक्ता  बीजेपी,भोला प्रधान, मिंकु सिंह प्रधान,  तामा प्रधान, मंझरिया गंगा प्रधान ,ब्रह्मानंद, महादेवा प्रधान,सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे और उन्होंने अतिथियों का फूलमालाओं से स्वागत कर आभार व्यक्त किया।

 
 
 

Comments

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating
bottom of page