
मेहदावल विधायक अनिल त्रिपाठी ने किया वृक्षारोपण, कहा – "वृक्षारोपण सबसे पुनीत कार्य"
- Sadre Alam khan
- Jul 5
- 1 min read

कुसम्हा माफी में मां बनशक्ति मंदिर परिसर में हुआ आयोजन, सैकड़ों लोगों की उपस्थिति
MYogiAdityanath अनिल त्रिपाठी अनिल कुमार त्रिपाठी
#संतकबीरनगर, बेलहर कला।
विकासखंड बेलहर कला की ग्राम पंचायत कुसम्हा माफी स्थित मां बनशक्ति मंदिर प्रांगण में शनिवार को वृक्षारोपण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे मेहदावल विधायक अनिल त्रिपाठी ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधायक श्री त्रिपाठी ने कहा कि "वृक्षारोपण कार्य सबसे पुनीत कार्य है। इन्हीं वृक्षों के कारण जीवन सरल और सुरक्षित बनता है।" उन्होंने कार्यक्रम के आयोजक रामचंद्र सिंह की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने पर्यावरण को हरा-भरा बनाए रखने की जो पहल की है, वह सराहनीय और अनुकरणीय है।
ब्लाक प्रमुख भूपेंद्र सिंह ने कहा कि "वृक्ष लगाना सबसे श्रेष्ठ कार्य है। यह वृक्ष ही हैं, जिनकी वजह से हम शुद्ध वायु ले पा रहे हैं। अगर प्रकृति हरी-भरी रहेगी, तभी हमारे जीवन में खुशहाली बनी रहेगी।"
कार्यक्रम के आयोजन में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रणविजय सिंह का भी विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम में क्षेत्रीय वन अधिकारी तन त्रिपाठी, अजय सिंह (पूर्व वन क्षेत्र अधिकारी), बीके यादव, पंचम सिंह (पूर्व ग्राम प्रधान), मिंटू सिंह, योगेंद्र त्रिपाठी, देवेंद्र मिश्रा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, पर्यावरण प्रेमी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल वृक्षारोपण करना था, बल्कि लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना भी था।
.png)



Comments