top of page

मेहदावल विधायक ने विधानसभा अध्यक्ष से की मुलाकात, स्वतंत्रता सेनानी लालसा प्रसाद मिश्र के पैतृक गांव के विकास की रखी मांग

  • Writer: Sadre Alam khan
    Sadre Alam khan
  • Aug 12
  • 1 min read

ree

संतकबीरनगर। मेहदावल विधानसभा क्षेत्र के विधायक अनिल त्रिपाठी ने सोमवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना से भेंट कर 312 विधानसभा के गौरव, महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं पूर्व विधायक/पूर्व प्रमुख रहे पं० लालसा प्रसाद मिश्र के पैतृक ग्राम रक्सा कला के संपूर्ण विकास की मांग रखी।

विधायक त्रिपाठी ने कहा कि पं० लालसा प्रसाद मिश्र जी हमारे जिले की आन-बान-शान रहे हैं, लेकिन अब तक उन्हें वह सम्मान नहीं मिल पाया जिसके वे वास्तव में हकदार थे। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष को एक मांग पत्र सौंपते हुए क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं का उल्लेख किया और विशेष रूप से रक्सा कला के चौमुखी विकास पर जोर दिया।

मांग पत्र में प्रमुख बिंदु इस प्रकार रहे —

  • ग्राम रक्सा को जाने वाली सड़क एवं पुल का निर्माण कार्य।

  • ग्रामसभा के आंतरिक मार्गों एवं जलनिकासी का निर्माण।

  • पं० लालसा प्रसाद मिश्र स्मृति प्रवेशद्वार का निर्माण।

  • बाराखाल तिराहे अथवा अन्य उपयुक्त स्थान पर पं० मिश्र की प्रतिमा की स्थापना।

  • ग्राम रक्सा को विशेष विकास योजना में शामिल कर समग्र विकास।


ree

मामले को संज्ञान में लेते हुए विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने पत्र को तत्काल गंभीरता से देखते हुए कमिश्नर बस्ती को अग्रिम कार्यवाही के निर्देश दिए।

स्थानीय लोगों में इस पहल को लेकर उम्मीद जगी है कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के सम्मान और गांव के विकास कार्यों में अब तेजी आएगी।

 
 
 

Comments

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating
bottom of page