top of page

राष्ट्रीय मध्यस्थता अभियान के सफल आयोजन हेतु जिला जज ने बुलाई न्यायिक अधिकारियों की बैठक

  • Writer: Sadre Alam khan
    Sadre Alam khan
  • Jul 7
  • 1 min read

ree

संतकबीरनगर।राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ द्वारा चलाए जा रहे राष्ट्रीय मध्यस्थता अभियान के सफल क्रियान्वयन को लेकर जनपद न्यायाधीश महेंद्र प्रसाद चौधरी की अध्यक्षता में समस्त न्यायिक अधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक के दौरान जनपद न्यायाधीश ने अवगत कराया कि यह अभियान 1 जुलाई 2025 से 30 सितंबर 2025 तक संचालित किया जाएगा, जिसका मुख्य उद्देश्य मध्यस्थता के माध्यम से न्यायालयों में लंबित वादों का अधिक से अधिक निस्तारण करना है।

उन्होंने बताया कि अभियान के अंतर्गत वैवाहिक विवाद, दुर्घटना दावा, घरेलू हिंसा, चेक बाउंस, वाणिज्यिक विवाद, सेवा विवाद, शमनीय आपराधिक मामले, उपभोक्ता मामले, ऋण वसूली, संपत्ति विभाजन, बेदखली, भूमि अधिग्रहण जैसे मामलों को मध्यस्थता की प्रक्रिया के लिए चिह्नित किया जाएगा।

जिला जज ने सभी न्यायिक अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने न्यायालयों में ऐसे मामलों की पहचान कर पक्षकारों को सूचना/नोटिस जारी करें, जिससे वे मध्यस्थता प्रक्रिया के माध्यम से समाधान हेतु आगे आ सकें। उन्होंने यह भी कहा कि यह अभियान न केवल न्याय प्रक्रिया को गति देगा बल्कि पक्षकारों को समय व धन की भी बचत होगी।

इस अवसर पर सभी न्यायिक अधिकारीगण उपस्थित रहे और अभियान को सफल बनाने के लिए अपने सहयोग का आश्वासन दिया।

 
 
 

Comments

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating
bottom of page