विश्व हिंदू महासंघ संतकबीरनगर का संगठनात्मक कार्यक्रम सम्पन्न, नवनियुक्त पदाधिकारियों की हुई घोषणा
- Sadre Alam khan
- Jul 14
- 2 min read

संतकबीरनगर, खलीलाबाद | विश्व हिंदू महासंघ का संगठनात्मक कार्यक्रम आज खलीलाबाद में सादगी, गरिमा और संगठनात्मक ऊर्जा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में जिले भर से कार्यकर्ता व पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री दिग्विजय सिंह राणा रहे, वहीं गौरक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण दुबे विशिष्ट अतिथि के रूप में मंच की शोभा बढ़ा रहे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल प्रभारी डॉ. सतीष मिश्रा ने की, जिन्होंने जिले के विभिन्न प्रकोष्ठों की घोषणा की।
कार्यक्रम के दौरान जिला इकाई सहित गौरक्षा, मातृशक्ति और युवा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों की घोषणा की गई। सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को संगठन की ओर से नियुक्ति पत्र सौंपा गया और उन्हें संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया गया।
जिला कार्यकारिणी की प्रमुख घोषणाएं:
• दिनेश चतुर्वेदी – जिला अध्यक्ष
• जयहिन्द प्रताप प्रजापति – जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष
• सोनू गुप्ता – जिला महामंत्री
• संजय चौहान – जिला संयोजक
• राघवेन्द्र सिंह – जिला संगठन मंत्री
• अन्य उपाध्यक्षों में पतिराम मौर्या, अजय कन्नौजिया, आशुतोष त्रिपाठी, कृष्णा सिंह, विशाल सिंह, अजीत अग्रहरि, महेश चन्द लोधी, विनोद चौबे, अनूप चौरसिया, राहुल चौधरी, विजय कुमार, धर्म विजय सिंह एवं राजन पांडेय को जिम्मेदारी दी गई।
जिला मंत्री पद पर नियुक्ति:
• मिंटू जायसवाल
• अर्जुन विश्वकर्मा
• परमात्मा प्रसाद
• राजेश पाठक
गौरक्षा प्रकोष्ठ:
• ज्ञान जायसवाल – जिला अध्यक्ष
• लवकुश पांडे – जिला महामंत्री
• अन्य पदाधिकारी: कृष्णा सिंह, प्रदीप कुमार, संजय कुमार, मारकडे सिंह, राजू यादव, दिवाकर यादव
मातृशक्ति प्रकोष्ठ:
• श्रीमती शिखा अग्रहरि – जिला अध्यक्ष
• श्रीमती सुमन ठाकुर – जिला महामंत्री
• श्रीमती रेखा – जिला संयोजक
• अन्य पदाधिकारी: नीलू शाह, कुसुम देवी, शान्ति देवी, मंजू देवी, रेखा गोस्वामी, आशा गुप्ता, लालमुन्नी देवी, नीतू त्रिपाठी, उर्मिला प्रजापति
युवा प्रकोष्ठ:
• चिंतामणि मिश्रा – जिला अध्यक्ष
• आशीष मिश्रा – जिला उपाध्यक्ष
कार्यक्रम के अंत में सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को परम् आदरणीय प्रदेश अध्यक्ष श्री भिखारी प्रजापति जी की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई प्रेषित की गई।
इस अवसर पर वक्ताओं ने संगठन की एकता, हिंदू समाज के उत्थान, गौ रक्षा, नारी सशक्तिकरण व युवाओं की भूमिका पर विचार व्यक्त किए।
.png)



Comments