संतकबीरनगर पुलिस ने 1 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा के साथ अभियुक्त को दबोचा
- Sadre Alam khan
- Aug 16
- 1 min read

संतकबीरनगर"। जनपद की कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने शनिवार को चेकिंग अभियान के दौरान बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने वन विभाग कार्यालय मोड़, कचहरी रोड से 1 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद अजय सिंह के पर्यवेक्षण में की गई। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली खलीलाबाद पंकज कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा यह गिरफ्तारी की गई।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
नाम: विकास मद्धेशिया
पिता का नाम: प्रमोद
निवासी: अचकवापुर मोती चौराहा, मड़या, थाना कोतवाली खलीलाबाद, जनपद संतकबीरनगर।
पंजीकृत अभियोग
अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 743/2025, धारा 8/20 एनडीपीसीएस एक्ट थाना कोतवाली खलीलाबाद में अभियोग पंजीकृत किया गया है।
बरामदगी
कुल 01 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
उ0नि0 अशोक कुमार दूबे
हे0का0 अनिल कुमार सिंह
का0 उमेश कुमार
का0 राकेश गौड़
का0 रंजन कुमार राजभर
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
.png)



Comments